1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनल चौहान के लिए अपना ही स्टाइल है फैशन

सोनल चौहान के लिए अपना ही स्टाइल है फैशन

 Published : Mar 08, 2017 11:49 am IST,  Updated : Mar 08, 2017 11:49 am IST

सोनल चौहान ने अपनी खूबसूरत अदाओं और शानदार अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बना ली है। सोनल का कहना है कि उनके लिए फैशन उनका अपना स्टाइल है और वह आंखें बंद कर फैशन ट्रेंड्स का अनुसरण नहीं करतीं।

Sonal Chauhan
Sonal Chauhan

हिंदी फिल्मों से दूर सही, लेकिन तेलुगू सिनेमा में सोनल पूरी तरह से सक्रिय हैं। सोनल से जब उनकी आगामी फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं फिलहाल 'जैक एंड दिल' की शूटिंग कर रही हूं, जो इस साल रिलीज होगी। इसके अलावा मैं कुछ तेलुगू और हिंदी फिल्मों की पटकथाएं भी सुन रही हूं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन