
Sonal Chauhan
सोनल हाल ही में राजधानी में कैंसर जागरूकता पर आयोजित एक कार्यक्रम में नजर आई थीं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बारे में सोनल ने कहा, "मुझे लगता है कि इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन एक अच्छी पहल है। इस मुद्दे पर मैं अपनी तरफ से जो कर सकती हूं, उसी के तहत मैं इस कार्यक्रम में शामिल हुई। इस कार्यक्रम के जरिए समाज में कैंसर जागरूकता का बहुत अच्छा संदेश दिया गया है।"