1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे ने पोस्ट की अपनी फोटो, लिखा ये इमोश्नल मैसेज

कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे ने पोस्ट की अपनी फोटो, लिखा ये इमोश्नल मैसेज

 Published : Oct 23, 2018 08:27 am IST,  Updated : Oct 23, 2018 08:27 am IST

हाईग्रेड कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे आए दिन अपनी बीमारी को लेकर अपडेट देती रहती हैं। कभी बॉलीवुड के दूसरे स्टार्स के साथ फोटो तो कभी इमेश्नल मैसेज। 

सोनाली बेंद्रे- India TV Hindi
सोनाली बेंद्रे

हेल्थ डेस्क: हाईग्रेड कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे आए दिन अपनी बीमारी को लेकर अपडेट देती रहती हैं। कभी बॉलीवुड के दूसरे स्टार्स के साथ फोटो तो कभी इमेश्नल मैसेज। अपनी बीमारी से जुड़ी उतार-चढ़ाव को आए दिन सोनाली सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है।

हाईग्रेड कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे लोगों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं हैं। इस मुश्किल वक्त में भी उन्होंने उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा है। न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहीं सोनाली सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं और लगातार सभी को अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए हेयर स्टाइल के साथ कुछ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में सोनाली शॉर्ट हेयर में नजर आ रही थीं। फोटो के साथ उन्होंने अपनी हेयर स्टाइलिस्ट के लिए एक मैसेज भी लिखा। जो आप नीचे पढ़ सकते हैं।

जब सोनाली ने कहा, घर लौटना चाहती हूं...

इससे पहले सोनाली ने एक इमोशनल पोस्ट करते हुए लिखा था, 'पिछले कुछ महीनों से मेरी जिंदगी में कभी अच्छे दिन आए तो कभी बुरे। कुछ ऐसे दिन रहे जब मैं इतनी थक जाती थी और मुझे इतना दर्द होता था कि एक उंगली उठाना भी मेरे लिए मुश्किल हो जाता था। मुझे लगता है यह पूरा एक साइकल है जिसमें दर्द शरीर से शुरू होकर दिमाग और फिर भावनाओं तक पहुंच जाता है। कीमो और सर्जरी के बाद हंसना भी मुश्किल हो गया था।' 

सोनाली ने आगे लिखा, 'मैं इस लंबी और थका देने वाली लड़ाई को लड़ती रहती क्योंकि मैं जानती थी कि यह लड़ाई लड़ने लायक है। यह जानना जरूरी है कि हमारी जिंदगी में थोड़े बुरे दिनों से गुजरने की हमें इजाजत है। खुद को जबरन खुश रखने की कोशिश करना बेमतलब है। हम यह ढोंग भला क्यों और किसके लिए कर रहे हैं?' सोनाली बेंद्रे ने अपनी पोस्ट के अंत में घर लौटने की इच्छा जाहिर करते हुए लिखा, 'फिलहाल जब मेरा इलाज जारी है, मेरा पूरा ध्यान सिर्फ इस बात पर है कि मैं बेहतर होकर घर लौटना चाहती हूं।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन