1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर के शो में सोनाली बेंद्रे का खुलासा, क्यों उतारकर फेंक दी विग?

करीना कपूर के शो में सोनाली बेंद्रे का खुलासा, क्यों उतारकर फेंक दी विग?

 Published : Mar 12, 2020 02:59 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 02:59 pm IST

जुलाई 2018 में सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी कि वो कैंसर से जूझ रही हैं।

सोनाली बेंद्रे- करीना कपूर खान- India TV Hindi
सोनाली बेंद्रे- करीना कपूर खान

मुंबई: जुलाई 2018 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पोस्ट करके अपने फैन्स को बताया कि वो हाई ग्रेड कैंसर से जूझ रही हैं। ये बात सामने आते ही लोग उनके लिए दुआएं करने लगे। सोनाली इलाज के लिए न्यू यॉर्क चली गईं और अब ठीक होकर लौटी हैं।

सोनाली बेंद्रे ने बताया क्यों विग को कहा गुड बाय?

सोनाली बेंद्रे हाल ही में करीना कपूर के रेडियो शो 'व्हाट वीमेन वॉन्ट' में पहुंची। यहां सोनाली ने कैंसर के दिनों में अपने स्ट्रगल के बारे में कई सारी बातें शेयर की। सोनाली ने बताया कि वो विग और व्हील चेयर से परेशान हो गई थीं। सोनाली ने कहा- जब वो इंडिया आईं तो वे न्यूयॉर्क से विग लगाकर चली थीं, लेकिन इंडिया में एयरपोर्ट से बाहर निकलने से पहले सोनाली ने अपना विग निकाल दिया। सोनाली ने बताया कि जब वो बाल्ड लुक में एयरपोर्ट पर आईं तो उन्हें पता था कि मीडिया मौजूद रहेगा, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में ये उन्होंने नहीं सोचा था। 

सोनाली ने यह भी बताया कि इस दौरान उन्हें पैपराजी का नया चेहरा देखने को मिला जो बहुत अच्छा था। वो बहुत कायदे से पेश आए और बहुत खामोशी थी वहां। सोनाली ये बातें करीना को बताते-बताते इमोशनल हो गईं।

सोनाली ने करीना के शो के दौरान सभी महिलाओं से  गुजारिश की कि अपने शरीर को लेकर किसी तरह  की शर्म मत रखिए अगर आपको जरा भी डाउट हो तो अपना चेकअप कराइए।

सोनाली ने करीना के शो में कैंसर के दौरान फैमिली और बच्चों के सपोर्ट के बारे में भी ढेर सारी बातें की। देखिए पूरा इंटरव्यू-

आमिर खान और करीना कपूर खान 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के लिए हुए रवाना

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन