1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान और करीना कपूर प्राइवेट एयरपोर्ट पर साथ आए नजर, 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखेगी जोड़ी

आमिर खान और करीना कपूर प्राइवेट एयरपोर्ट पर साथ आए नजर, 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखेगी जोड़ी

 Published : Mar 12, 2020 01:05 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 01:05 pm IST

आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 2020 के क्रिसमस पर रिलीज होगी।

आमिर खान और करीना कपूर - India TV Hindi
आमिर खान और करीना कपूर 

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग  के लिए आमिर और करीना ने मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट से उड़ान भरी। दोनों मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किए गए।

इस दौरान करीना कपूर खान ऑरेंज दुपट्टा और वाइट कुर्ता में नजर आ रही हैं, वहीं आमिर खान ब्लैक टीशर्ट में दिख रहे हैं। इस दौरान आमिर खान और करीना कपूर खान एक दूसरे से गले मिलते भी दिखें।

आमिर खान ने इस फिल्म के लिए कई लुक अपनाए हैं और कई ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरे हैं। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स की फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का रीमेक है। 

यह फिल्म 2020 के क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी '3 इडियट्स' में धमाल मचा चुकी है, 'तलाश' फिल्म में भी दोनों साथ नजर आ चुके हैं। एक बार फिर से इस जोड़ी को देखने के लिए फैन्स उत्साहित हैं। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन