बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी भांजी आयत से कितना प्यार करते है, ये बात हर कोई जानता है। हाल में ही सलमान खान और आयत का एक बेहद प्यारा वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सलमान आयत को दुलारते नजर आए थे। अब आयत की एक और तस्वीर सामने आईं है जिसमें प्यारी आयत अपनी मां अर्पिता खान शर्मा की गोद में नजर आ रही हैं।
Related Stories
अर्पिता खान के पति और एक्टर आयुष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर ये प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अर्पिता अपनी बाहों में बेटी आयत को लिए हुए पोज दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी।
Watch: बहन अर्पिता खान की बेटी आयत को दुलारते नज़र आए सलमान खान, वायरल हुआ वीडियो
आयुष से कैप्शन में लिखा, 'सभी को होली की शुभकामनाएं'
आपको बता दें कि आयुष और अर्पिता ने साल 2014 में शादी की थी। साल 2016 में उनका एक बेटा आहिल हुआ था।
Dabangg 3 Movie Review: सलमान खान के स्वैग और एक्शन से भरपूर एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज
आयुष शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने वरीना हुसैन के साथ 'लवयात्रि' ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था। अब वह जल्द ही सलमान खान के साथ 'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आने वाले हैं।