1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. अंग्रेजी मीडियम का नया गाना 'लाड़की' रिलीज, राधिका मदान को लाड़ जताते दिखे इरफान खान

अंग्रेजी मीडियम का नया गाना 'लाड़की' रिलीज, राधिका मदान को लाड़ जताते दिखे इरफान खान

 Published : Mar 11, 2020 01:32 pm IST,  Updated : Mar 11, 2020 01:38 pm IST

इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' के नए गाने में करीना कपूर गाना गाती हुई नजर आ रही हैं और इरफान राधिका को लाड़ करते दिख रहे हैं। 

 kareena kapoor khan- India TV Hindi
 kareena kapoor khan

इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' का नया गाना 'लाड़की' रिलीज हो गया है। इस गाने में करीना कपूर व्हाइट आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह इस इमोशनल को गाते हुए नजर आ रही हैं।  इस गाने में करीना बाप-बेटी के रिश्ते के बारे में बता रही हैं। इरफान खान और उनकी बेटी बनी राधिका मदान की कुछ झलकियां गाने को और भी खूबसूरत बना रही हैं।

दरअसल 'लाड़की' एक प्रमोशनल वीडियो है क्योंकि इसमें करीना का ग्लैम रूप भी दिखाया गया है, जो अंग्रेजी मीडियम में एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रही हैं। इस वीडियो में करीना को एक ऐसे कमरे में दिखाया गया है जहां पर मौजूद हर एक चीज सफेद रंग कपड़े से ढकी हुई दिखाई गई है। जिसमें पालना से लेकर नरम खिलौने तक शामिल है। इस गाने में वो दुनिया में आने से बच्चों को लेकर माता पिता का प्यार बता रही हैं।

गाने के बीच-बीच में पिता इरफान खान और बेटी राधिका मदान के अथाह प्रेम को भी दिखाया गया है। 

करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ होली मनाने निकले तैमूर अली खान, देखें तस्वीरें

 इस बेहतरीन गाने को रेखा भारद्वाज, सचिन-जिगर द्वारा गाया गया है और संगीत सचिन-जिगर द्वारा बनाया गया है। 

फिल्म अंग्रेजी मीडियम की बात करें तो इसमें इरफान खान, करीना कपूर के अलावा दीपक डोबरियाल, डिंपल कपाड़िया, रणवीर शौरी, पंकज त्रिपाठी और कीकू शारदा नजर आने वाले हैं। फिल्म को होमी अदजानिया ने निर्देशित  किया है। वहीं  दिनेश विजान और ज्योति देशपांडे  ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों पर 13 मार्च को रिलीज होने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन