1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंग्रेजी मीडियम बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन: इरफान खान और करीना की फिल्म पहले दिन कर सकती है शानदार ओपनिंग

अंग्रेजी मीडियम बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन: इरफान खान और करीना की फिल्म पहले दिन कर सकती है शानदार ओपनिंग

 Published : Mar 12, 2020 11:14 am IST,  Updated : Mar 12, 2020 11:25 am IST

इरफान खान इस फिल्म के जरिए दो साल बाद फिल्मी दुनिया में वापसी कर रहे हैं। करीना की मौजूदगी भी फिल्म को स्पेशल बनाती है। पहले दिन की कमाई की संभावना ये रही।

अंग्रेजी मीडियम बॉक्स...- India TV Hindi
अंग्रेजी मीडियम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इरफान खान और करीना कपूर खान की एक्टिंग से सजी फिल्म अंग्रेजी मीडियम शुक्रवार को रिलीज हो रही है। अंग्रेजी मीडियम 2017 में आई इरफान खान की ही फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल बताई जा रही है। कैंसर की बीमारी से जूझ रहे इरफान खान की भावुक कर देने वाली अदाकारी से सजी इस फिल्म में बाप बेटी के इमोशनल रिश्ते के साथ साथ विदेशी यूनिर्वसिटी में एडमिशन की जद्दोजहद दिखाई गई है। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित ये फिल्म अपनी ओपनिंग के दिन कितनी कमाई कर सकती है, इसे लेकर ट्विटर ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने ट्वीट किया है।

गिरीश जौहर के अनुसार अंग्रेजी मीडियम अपनी ओपनिंग पर 3.5 से 4.5 करोड़ की कमाई कर सकती है। गिरीश का कहना है कि ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ कर लौटे इरफान खान के लिए यह फिल्म वाकई शानदार हो सकती है। उनकी पिछली फिल्म हिंदी मीडियम ने काफी तारीफें पाई थी। इरफान खान दो साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं और इस फिल्म में करीना खान भी स्क्रीन शेयर कर रही है। इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि करीना और इरफान फिल्म में क्या कमाल दिखा पाते हैं।

अंग्रेजी मीडियम का नया गाना 'लाड़की' रिलीज, राधिका मदान को लाड़ जताते दिखे इरफान खान

फिल्म में इरफान खान के अलावा राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, पंकज त्रिपाठी, डिंपल कपाड़िया और कीकू शारदा जैसे मंजे हुए  कलाकार भी हैं। फिल्म चूंकि हिंदी मीडियम का सीक्वल है और हिंदी मीडियम ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई करने के साथ साथ अच्छा  संदेश भी दिया था, इसलिए अंग्रेजी मीडियम से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद की जा रही है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन