1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान और करीना कपूर की 'अंग्रेजी मीडियम' के बाद आ रही है 'चाईनीज मीडियम'!

इरफान खान और करीना कपूर की 'अंग्रेजी मीडियम' के बाद आ रही है 'चाईनीज मीडियम'!

 Reported By: IANS
 Published : Mar 11, 2020 05:53 pm IST,  Updated : Mar 11, 2020 05:53 pm IST

अंग्रेजी मीडियम के निर्माता चीन में फिल्म को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। जिसे बॉक्स ऑफिस पर मूल हिंदी मीडियम की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है?

Angrezi Medium- India TV Hindi
Angrezi Medium

 'हिंदी मीडियम' और 'अंग्रेजी मीडियम' के बाद अब आने वाले समय में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए 'चाईनीज मीडियम' दस्तक दे सकती है। साल 2017 में आई फिल्म 'हिंदी मीडियम' ने चीन में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसे देखते हुए इसके निर्माता काफी उत्साहित हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि शायद 'अंग्रेजी मीडियम' भी कुछ महीनों में यहां रिलीज हो सकती है।

इस सीरीज के निर्माता दिनेश विजान ने मुंबई मिरर से हुई बातचीत में कहा है, "'हिंदी मीडियम' चीन में रिलीज हुई और यह हिट रही। 'अंग्रेजी मीडियम' भी कुछ महीनों में यहां रिलीज होगी। चार अप्रैल, 2018 को फिल्म की रिलीज के चार हफ्ते बाद मैं वहां गया हुआ था, वहां के किसी रेस्तरां में मैं खाना खा रहा था, तभी वहां की एक वेट्रेस को जब यह पता चला कि 'हिंदी मीडियम' के निर्माता वहां मौजूद हैं, तो वह मेरे पास दौड़ी आईं और बताया कि उन्होंने अपनी बच्ची के साथ यह फिल्म देखी है और इसके साथ उन्होंने जुड़ाव महसूस किया है। इसी बात ने मुझे सोचने पर मजबूर किया।"

अंग्रेजी मीडियम का नया गाना 'लाड़की' रिलीज, राधिका मदान को लाड़ जताते दिखे इरफान खान

 

भाषा को लेकर चीनी लोगों द्वारा दुनिया भर में जिस बाधा का सामना किया जाता है, उसके बारे में विजान ने कहा, "आज के जमाने में चीनी भी दुनिया भर में छाए हुए हैं और भाषा के साथ अपनी समस्याओं का सामना करते हुए वे भी अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ने के लिए भेजते हैं, मेरे ख्याल से दुनिया को अब 'चाईनीज मीडियम' की भी जरूरत है।"

करीना कपूर ने मास्क पहन कर इंस्टा पर डाली फोटो...लेकिन ये मास्क कुछ अलग है

होमी अडजानिया द्वारा निर्देशित 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान खान, राधिका मदन, करीना कपूर खान और दीपक डोबरियाल मुख्य किरदारों में हैं। यह फिल्म 13 मार्च को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन