1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने बनाया चॉकलेट वॉलनट केक, सास ने पोस्ट पर पूछ डाले कई सवाल

सोनम कपूर ने बनाया चॉकलेट वॉलनट केक, सास ने पोस्ट पर पूछ डाले कई सवाल

 Published : Apr 11, 2020 08:56 am IST,  Updated : Apr 11, 2020 08:59 am IST

सोनम कपूर इस समय अपने ससुराल दिल्ली में हैं। लॉकडाउन की वजह से वह मुंबई नहीं जा पाई थीं। सोनम ने घर पर चॉकलेट केक बनाया है।

sonam kapoor- India TV Hindi
सोनम कपूर Image Source : INSTAGRAM

सोनम कपूर और आनंद आहूजा बीते महीने लंदन से दिल्ली आए थे। तभी से दोनों दिल्ली में ही रह रहे हैं। सेल्फ क्वारेंटाइन में सोनम कपूर हेल्दी खाना बना रही थीं। सोनम को कुकिंग का काफी शौक है और अब उन्होंने कुछ मीठा बनाया है। सोनम ने चॉकलेट वॉलनट केक बनाया है जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस पोस्ट की खास बात यह है कि सोनम की सास प्रिया आहूजा ने इसपर कमेंट करके उनसे कई सवाल पूछ डाले हैं।

सोनम  कपूर केक बनाते हुए फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- आज चॉकलेट वॉलनट केक बनाया। सोनम के इस पोस्ट पर सास ने कमेंट किया। बहुत अच्छा केक बेटा। वजन बढ़ना कैसे मैनेज कर लेती हो। लोगों को यह बहुत पसंद आता है।

सोनम ने सास प्रिया के कमेंट का जवाब भी दिया। उन्होंने लिखा-आप परफेक्ट हो।

sonam kapoor Instagram post
Image Source : INSTAGRAMसोनम कपूर इंस्टाग्राम पोस्ट

सोनम कपूर पहले भी कई बार खाने की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। सोनम और आनंद लॉकडाउन में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दोनों साथ में कई फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में आनंद ने एक वीडियो शेयर की थी जिसमें उनके बाल बनाती नजर आ रही थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन