ईद के मौके पर अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, सोहा अली खान, काजल अग्रवाल, सारा अली खान, सुष्मिता सेन, अली अब्बास जफर, नीतू कपूर, अरमान मलिक, रवीना टंडन सहित कई बॉलीवुड एक्टर्स ने अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं। सोनम कपूर ने भी अपने फैंस को विश किया और कुछ खुलासा भी किया।
Related Stories
सोनम को उनकी सास प्रिया आहूजा ने ईद पर सलवार कमीज़ गिफ्ट किया है। सोनम ने वही आउटफिट पहने कर अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने वाइट फ्लोरल सलवार कमीज़ और पिंक दुपट्टा पहना था।
उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं भी दी।
सोनम और आनंद की शादी पिछले साल मई में हुई थी। शादी से पहले उन्होंने दो साल तक डेट किया था। आनंद के परिवार के बारे में बात करते हुए सोनम ने एक इंटरव्यू में कहा था- ''वो सिंधी हैं और प्राइवेट बिजनेस फैमिली हैं। वो बहुत अच्छे लोग हैं, लेकिन मैं उनके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती। मेरी सास के साथ मेरी बहुत अच्छी बनती है। वो फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं इसलिए उनके बारे में ज्यादा बात करना सही नहीं होगा। मुझे आनंद को अपना पति कहने में अच्छा लगता है, लेकिन मुझे उन्हें बॉयफ्रेंड कहने की आदत है।''
Also Read:
Nach Baliye 9: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी आएगी नज़र!
अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ स्टारर सूर्यवंशी में सिकंदर खेर भी आएंगे नज़र