1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का के बाद अब अनिल कपूर की लाडली सोनम भी लेने वाली हैं सात फेरे!

अनुष्का के बाद अब अनिल कपूर की लाडली सोनम भी लेने वाली हैं सात फेरे!

 Published : Dec 25, 2017 10:39 am IST,  Updated : Dec 25, 2017 10:39 am IST

अनुष्का शर्मा की हाल ही में हुई शादी इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा वाला विषय बनी हुई है। विराट कोहली और अनुष्का की शादी को इंडस्ट्री की सबसे महंगी और लोकप्रिय शादी माना जा रहा है। लेकिन इसी बीच अब बॉलीवुड में एक और अदाकारा के शादी के बंधन में बंधने...

Sonam Kapoor
- India TV Hindi
Sonam Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा की हाल ही में हुई शादी इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा वाला विषय बनी हुई है। विराट कोहली और अनुष्का की शादी को इंडस्ट्री की सबसे महंगी और लोकप्रिय शादी माना जा रहा है। हाल ही में इन दोनों ने दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था, इसके बाद फिलहाल अब ये मुंबई में होने वाले रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गए हैं। लेकिन इसी बीच अब बॉलीवुड में एक और अदाकारा के शादी के बंधन में बंधने की खबरें आ रही हैं। बता दें कि यहां हम बात कर रहे हैं अभिनेता अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर के बारे में।

वह पिछले लंबे वक्त से दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा को डेट कर रही हैं। खबरों के मुताबिक अगले साल यानी 2018 में ये दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इन दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा जा चुका है। वहीं पिछले दिनों ये एक साथ वेकेशन्स बिताते भी दिखे थे। दोनों पिछले 3 सालों से एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। अब कहा जा रहा है कि इनकी शादी के लिए जोधपुर में लोकेशन भी बुक की जा चुकी है और यहीं पर ही सारी रस्में की जाएंगी।

गौरतलब है कि आनंद ब्रांड Bhane के मालिक हैं। उन्होंने व्‍हार्टन बिजनेस स्कूल (US) से अपनी पढ़ाई की है। सोनम भी कई बार इस ब्रांड के कपड़े पहने हुए देखी जा चुकी हैं। खबरों के अनुसार अनुष्का की ही तरह सोनम की शादी भी एक रॉयल वेडिंग होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन