मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन किछ दिनों पहले आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि करीना इस फिल्म में अभिनय करती हुई नहीं दिखेंगी। हालांकि हाल ही में फिल्म में उनकी सह-कलाकार सोनम कपूर ने इन खबरों का खंडन किया है।
इसे भी पढ़े:-
- प्रेग्नेंसी के दौरान काम करने को लेकर करीना कपूर ने कही ये बात
- नेहा धूपिया और करीना का यह रूप देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे
प्रकाशित खबरों की आलोचना करते हुए सोनम ने कहा, "अखबार से किसी ने भी हम लोगों से संपर्क नहीं किया और न ही वे स्पष्टीकरण के लिए फोन उठा रहे हैं। यह सिर्फ एक गॉसिप है और कुछ नहीं। हम फिल्म के कुछ निश्चित हिस्सों की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। हालांकि, फिल्म के ज्यादातर हिस्सों को अप्रैल में शूट किया जाएगा।" उन्होंने कहा, "यह खबर पूरी तरह गलत है और गैर जिम्मेदाराना है। हमने ऐसी उम्मीद नहीं की थी।"
करीना दिसंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में खबर थी कि उन्होंने अपनी गर्भावस्था की वजह से फिल्म छोड़ दी है। लेकिन करीना ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि वह अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम करना जारी रखेंगी।
शशांक घोष द्वारा निर्देशित 'वीरे दी वेडिंग' में करीना और सोनम के अलावा स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना और सोनम पहली बार पर्दे पर साथ काम करेंगी।फिल्म संयुक्त रूप से रिया कपूर और एकता कपूर द्वारा निर्मित है।