1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘वीरे दी वेडिंग’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सोनम ने बताई करीना कपूर को लेकर ये बात

‘वीरे दी वेडिंग’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सोनम ने बताई करीना कपूर को लेकर ये बात

 Published : Apr 25, 2018 10:21 pm IST,  Updated : Apr 26, 2018 08:37 am IST

करीना कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ से एक बार फिर से अभिनय जगत में वापसी कर रही हैं। आज उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में करीना के साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी मुख्य किरदार निभाती गहुई दिखाई दे रही हैं।

Sonam Kareena- India TV Hindi
Sonam Kareena

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपनी आगामी फिल्म वीरे दी वेडिंग से एक बार फिर से अभिनय जगत में वापसी कर रही हैं। आज उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में करीना के साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी मुख्य किरदार निभाती गहुई दिखाई दे रही हैं। हाल ही में सोनम ने कहा है कि उन्होंने जितने कलाकारों के साथ काम किया है उनमें करीना कपूर खान उनकी पसंदीदा हैं। बुधवार को यहां फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सोनम कपूर से महिला प्रधान फिल्म का उनका अनुभव पूछने पर उन्होंने कहा, "जिनके साथ मैंने काम किया है, उनमें मेरा पसंदीदा कलाकार करीना कपूर हैं। मैं आपको बता रही हूं कि अन्य महिलाओं के साथ काम करना सबसे आसान है।"

उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से हमारी स्थिति ऐसी है कि लोग महिलाओं से उम्मीद करते हैं कि वे दूसरी महिलाओं को नीचा दिखाएं और एक दूसरे से होड़ करें। लेकिन एक लक्ष्य को लेकर काम करने पर वास्तव में सफलता मिलती है। अगर सभी लड़कियां मिल जाएं तो वे दुनिया बदल सकती हैं।"

शशांक घोष के निर्देशन में बनी 'वीरे दी वेडिंग' एक विवाह में शामिल होने आई 4 दोस्तों की कहानी है। 'बालाजी मोशन पिक्चर्स', 'अनिल कपूर फिल्म्स एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क' तथा 'सैफरन ब्रॉडकास्ट एंड मीडिया लिमिटेड' के बैनर तले बनी यह फिल्म एक जून को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन