मुंबई: बॉलीवुड के झकास अभिनेता अनिल कपूर ने रविवार को अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनकी इस खुशी के मौके पर दुनियाभर से करोड़ों फैंस उन्हें खूब शुभकामनाएं दी हैं। इस खास अवसर पर उनकी लाडली बेटी और अदाकारा सोनम कपूर ने कहा कि अनिल कपूर को अपने पिता के रूप में पाकर खुद को भाग्यशाली मानती हैं। सोनम ने अपने पिता के साथ की कुछ तस्वीरें ट्वीट कीं। सोनम ने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में लिखा, "उस व्यक्ति को जन्मदिन मुबारक, जिसने मुझे अपने विश्वास के लिए लड़ना व सपनों का लगातार पीछा करना सिखाया।“
Related Stories
उन्होंने आगे लिखा, “आपके बिना मैं आज उसका आधा भी नहीं बन पाती जितनी आज हूं और इसके लिए आपको मैं बेहद प्यार करती हूं।" उन्होंने कहा, "दुनिया में आप जैसा कोई नहीं है, जो आप की तरह मुझे समझता है, इसके लिए आप की आभारी हूं। जन्म दिन मुबारक हो डैडी, आप सच्चे 'रत्न' हैं और मैं अपने जीवन में आप के होने को भाग्यशाली मानती हूं।"
सोनम ने आगे कहा, "मैं जो आज हूं आपकी वजह से हूं और आपकी प्रतिभा, निष्ठा और समर्पण से प्रेरित होती रहूंगी। मैं आप जैसा पिता पाकर खुद को भाग्यशाली मानती हूं।" बता दें कि अनिल कपूर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है।