मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपने अब तक के लंबे फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को पर्दे पर उतारा है। आज की कई सितारे उनके स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश करते हैं, लेकिन झकास अभिनेता की जगह कोई और इंडस्ट्री में नहीं ले सकता। लेकिन हाल ही में अनिल कपूर ने अपने जीवन और करियर में मिली सफलता का श्रेय दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को दिया है। अनुपम ने ट्विटर पर मंगलवार को जी सिने अवार्ड 2018 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिलने पर बधाई दी।
Related Stories
अनुपम ने ट्वीट किया, "डियर अनिल कपूर! आपका हर साल ऐसे ही अच्छा रहे। आप कड़ी मेहनत और पूरे उत्साह से अपना प्रदर्शन करते हैं, जो दुर्लभ है।" इसके बाद अनिल ने कहा, "मेरा जीवन और करियर आपकी दोस्ती और हमेशा दिए गए समर्थन के बिना कुछ भी नहीं है। एक दोस्त के रूप में विश्वास करने के लिए मैं आपका बेहद आभारी हूं।"
बता दें कि अनिल कपूर और अनुपम खेर कई फिल्मों में साथ नजर आ रहे हैं। 'हम आपके दिल में रहते हैं', 'हमारा दिल आपके पास है', '1942: ए लव स्टोरी', 'लाडला' और 'राम लखन' इनमें से मुख्य हैं। फिलहाल अनिल अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में लंबे वक्त के बाद वह अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आने वाले हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में राजकुमार राव अहम किरदार में दिखेंगे।