1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर को नहीं पड़ता इस बात से कोई फर्क

सोनम कपूर को नहीं पड़ता इस बात से कोई फर्क

 Published : Jan 18, 2018 03:11 pm IST,  Updated : Jan 18, 2018 03:11 pm IST

सोनम कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में उन्हें भी खास किरदार में देखा जाने वाला है। सोनम कहना है कि अगर फिल्म का किरदार मजबूत है, तो छोटे किरदार से फर्क नहीं पड़ता।

Sonam Kapoor- India TV Hindi
Sonam Kapoor

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में उन्हें भी खास किरदार में देखा जाने वाला है। सोनम कहना है कि अगर फिल्म का किरदार मजबूत है, तो छोटे किरदार से फर्क नहीं पड़ता। फिल्म 'नीरजा' में अपने अभिनय के लिए सोनम को ना केवल सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, बल्कि राष्ट्रीय पुरस्कारों में उनके नाम का विशेष उल्लेख भी किया गया। फिल्म चुनने के मानदंड बदलने के बारे में पूछे जाने पर सोनम ने कहा, "यह कहानी और मेरे किरदार का संयोजन है। मुझे छोटी-बड़ी भूमिका से फर्क नहीं पड़ता।“

उन्होंने आगे कहा, “किरदार को प्रभावशाली बनाने के लिए हर फ्रेम में दिखना जरूरी नहीं। अगर मेरा हिस्सा अच्छी तरह तैयार किया गया है, चाहे उसमें मेरे तीन दृश्य ही हों, तो यह कहानी में बड़ा प्रभाव डाल सकता है। और यही मायने रखता है।" सोनम ने बताया कि उनकी प्राथमिकता अच्छे निर्देशकों के साथ काम करना है क्योंकि फिल्म निर्माण एक समन्वित प्रयास है।

सही टीम के साथ काम करके हर रचनात्मक व्यक्ति अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाता है। सोनम की आगामी फिल्म 'पैडमैन' 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार और राधिका आप्टे भी मुख्य किरदारों में दिखेंदे। इसके अलावा सोनम को 'वीरे दी वेडिंग' में भी देखा जाने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन