1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘सीक्रेट इंप्रेशन’: सोनम कपूर को फैंस ने दिया खिताब, बताया ‘रोमांटिक’

‘सीक्रेट इंप्रेशन’: सोनम कपूर को फैंस ने दिया खिताब, बताया ‘रोमांटिक’

 Published : Jan 15, 2018 01:08 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 01:08 pm IST

अपने फैशन स्‍टाइल के लिए अलग पहचान रखने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने फैंस पर पड़ने वाले इंप्रेशन की जांच की है। अब भला आप भी सोच रहे होंगे कि सोशल मीडिया के इस युग में सोनम ने ऐसा कौन सा ‘सीक्रेट इंप्रेशन’ खोज लिया है?

Sonam Kapoor- India TV Hindi
Sonam Kapoor

नई दिल्‍ली: बॉलीवुड की चर्चित एक्‍ट्रेस और अपने फैशन स्‍टाइल के लिए अलग पहचान रखने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने फैंस पर पड़ने वाले इंप्रेशन की जांच की है। अब भला आप भी सोच रहे होंगे कि सोशल मीडिया के इस युग में सोनम ने ऐसा कौन सा ‘सीक्रेट इंप्रेशन’ खोज लिया है? हैरान होने की बात नहीं है, चलिए हम आपको बता देते है कि पूरा मामला आखिर क्‍या है। दरअसल 2007 में आई फीचर फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं सोनम ने अलीबाबा बिजनेस ग्रुप के यूसी ब्राउजर की ओर से आयोजित रोचक खेल ‘सीक्रेट इंप्रेशन’ में हिस्सा लिया।

फैंस ने सोनम कपूर को ‘रोमांटिक’ और ‘बुकवार्म लेडी ऑफ बॉलीवुड’ का तमगा दिया

बॉलीवुड में फैशन आईकॉन के तौर पर स्थापित हो चुकीं सोनम कपूर ने इस खेल के दौरान ‘रोमांटिक’ और ‘बुकवार्म लेडी ऑफ बॉलीवुड’ जैसे तमगे हासिल किए। 5 दिन के इस खेल में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यूसी के प्लेटफार्म पर 24 हजार से ज्यादा लोग खेल के प्रतिभागी बने। नेशनल अवार्ड जीत चुकीं सोनम को यूसी ब्राउजर के प्लेटफार्म पर खूब स्नेह मिला।

लिए ‘जस्ट परफेक्ट एंड न्यूज ट्रैपर’

फैंस की ओर से मिलने वाले टॉप इंप्रेशन में सोनम कपूर के लिए ‘जस्ट परफेक्ट एंड न्यूज ट्रैपर’ टैग था। ‘सीक्रेट इंप्रेशन’ अभियान को यूसी ब्राउजर टीम ने तैयार किया था, इसका उद्देश्य फैंस के बीच में सेलीब्रेटीज के ‘इंप्रेशन’ को जांचना और आंकना था. 26 दिसंबर से यूसी ब्राउजर पर यह खेल पांच दिनों के लिए लाइव था. इस खेल के जरिए लोगों ने अपने पसंदीदा स्टार्स को कई ‘टैग’ दिए, जिससे लगता है कि वे अपने सुपर स्टार को अच्ची तरह जानते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन