1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या होने वाली है सोनम कपूर की शादी? कोलकाता में ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा की मां के साथ गहने खरीदती आईं नजर

क्या होने वाली है सोनम कपूर की शादी? कोलकाता में ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा की मां के साथ गहने खरीदती आईं नजर

 Published : Jan 11, 2018 03:22 pm IST,  Updated : Jan 11, 2018 03:22 pm IST

कहा जा रहा है कि सोनम कपूर अप्रैल में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शादी कर सकती हैं।

SONAM KAPOOR -ANAND AHUJA- India TV Hindi
SONAM KAPOOR -ANAND AHUJA

नई दिल्ली: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की ड्रीमी वेडिंग के साथ अब खबरें उड़ रही हैं कि सोनम कपूर अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग सात फेरे ले सकती हैं। खबरों के मुताबिक सोनम कपूर हाल ही में कोलकाता की एक मशहूर ज्वैलरी शॉप में आनंद आहूजा की मां और फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के साथ देखी गईं। तभी से ये खबरें आग की तरह फैल गई हैं।

कहा जा रहा है कि सोनम कपूर अप्रैल में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शादी कर सकती हैं। लेकिन सोनम कपूर ने हमेशा की तरह इस बार भी शादी की खबर पर चुप्पी साधे रखी है। सोनम ने पहले भी कहा था कि वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कोई बात नहीं करना चाहती हैं।

सोनम और आनंद लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों हाल ही में नए साल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। दोनों ने कभी भी एक दूसरे से डेटिंग की खबरों पर मुहर नहीं लगाई है। लेकिन ये क्यूट कपल हमेशा साथ हाथों में हाथ डाले नजर आता है। जिससे साफ पता चलता है दोनों दोस्त से ज्यादा बहुत कुछ हैं।

बात करें फिल्मों की तो सोनम कपूर जल्द ही अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘पैडमैन’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का मुकाबला दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ से होगा। दोनों ही फिल्में 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा सोनम करीना कपूर और स्वरा भास्कर के साथ एकता कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में भी नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन