1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज

सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज

 Published : Jan 30, 2019 10:53 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 10:54 pm IST

सोनम कपूर और अनिल कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा लगा' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।

New poster of Ek ladki toh dekha toh aisa laga- India TV Hindi
New poster of Ek ladki toh dekha toh aisa laga Image Source : INSTAGRAM

सोनम कपूर(Sonam Kapoor) और अनिल कपूर(Anil kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज के 2 दिन पहले एक और पोस्टर शेयर किया गया है। इस पोस्टर में सीक्रेट लिखा हुआ है। साथ ही सोनम कपूर ने एक लड़की को गले लगाया हुआ है। अनिल कपूर ने इस पोस्टर को शेयर किया है।

पोस्टर शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा- 1 फरवरी को सारे राज खुल जाएंगे। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के टिकट बुक कीजिए।

फिल्म में साउथ इंडियन एक्ट्रेस रेजिना कैसांद्रा सोनम कपूर की पार्टनर का रोल निभा रही हैं। इसके साथ ही अनिल कपूर, राजकुमार वराव और जूही चावला अहम रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं।

फिल्म की कहानी काफी हटके हैं। इसमें आपको पुराने जमाने के साथ नए जमाने का रोमांस भी देखने को मिलेगा। फिल्म में आपको इस बात का अहसास होगा कि किसी के लव इंट्रे्स्ट के बारे में आपको निर्णय लेने का कोई हक नहीं है। फिल्म के 3 गाने भी रिलीज हो चुके हैं। फिल्म का पोस्टर और दूसरा ट्रेलर देखकर समझ आ रहा है कि यह फिल्म एलजीबीटी के इर्द-गिर्द घूमने वाली है।

लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया था। अब सभी को फिल्म का इंतजार है। फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है। अब देखना यह है कि लोगों को ये फिल्म कितनी पसंद आती है।

फिल्म का ट्रेलर:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान पर भारत में स्मगलिंग करने का आरोप, ईडी ने भेजा नोटिस

मशहूर सिंगर शिवानी भाटिया की रोड एक्सीडेंट में मौत, शो के लिए दिल्ली से आगरा जा रही थीं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन