Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga new trailer: अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव, जूही चावला स्टारर 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। पहले ट्रेलर में एक ही सेक्स के रोमांस की तरफ बस इशारा किया गया था, लेकिन दूसरा ट्रेलर देख कर यह साफ हो गया है कि यह फिल्म इसी बारे में है।
Related Stories
करीब दो मिनट के ट्रेलर में सोनम अपने प्यार के लिए अपने परिवार से लड़ती हुई नजर आती हैं। ट्रेलर देख कर समझ आता है कि अनिल, सोनम का रिश्ता राजकुमार से तय कर देते हैं, लेकिन जब राजकुमार को सोनम की सच्चाई का पता चलता है तो वो उसके लिए लड़ता है।
फिल्म को शैली चोपड़ा धर डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होगी। यह बतौर डायरेक्टर शैली की पहली फिल्म है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह सौभाग्यशाली थीं कि अनिल और सोनम दोनों ही इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए। उनका मानना है कि यह फिल्म के लिए सबसे अच्छा रहा।
उन्होंने कहा था, ''पिता और बेटी होने के नाते यह मेरे लिए सबसे सटीक जोड़ी रही और सौभाग्य से फिल्म की स्क्रिप्ट को देखकर दोनों तैयार हो गये। यह दोनों की एक साथ पहली फिल्म है।''
शैली ने पीटीआई से कहा था, ''दोनों ही पेशेवर हैं और बेहतरीन अभिनेता हैं। यदि दोनों वास्तविक जीवन में पिता-बेटी हैं तो यह कहीं ना कहीं मददगार होता है। इसने निश्चित रूप से फिल्म में मदद की।''
Also Read:
'इश्क' की शूटिंग के दौरान आमिर खान-जूही चावला में हो गई थी लड़ाई, 7 साल बातचीत थी बंद
सारा अली खान ने उमंग 2019 में किया अपना डेब्यू स्टेज परफॉर्मेंस, इन गानों पर थिरकती आईं नज़र
कंधे की समस्या से जूझ रहे हैं अनिल कपूर, इलाज के लिए जाएंगे जर्मनी