1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर की शादी की तैयारियां हुईं शुरु, दुनिया के इस सबसे खूबसूरत और महंगे शहर में लेंगी फेरे

सोनम कपूर की शादी की तैयारियां हुईं शुरु, दुनिया के इस सबसे खूबसूरत और महंगे शहर में लेंगी फेरे

 Published : Apr 09, 2018 06:09 pm IST,  Updated : Apr 09, 2018 06:09 pm IST

सोनम कपूर पिछले लंबे वक्त से बिजनेसमैन आनंद अहूजा के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। कुछ समय से तो इनकी शादी की काफी खबरें आ रही हैं। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि सोनम और आनंद की शादी की डेट और वेन्यू तय हो चुका है।

Sonam Kapoor- India TV Hindi
Sonam Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर पिछले लंबे वक्त से बिजनेसमैन आनंद अहूजा के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। कुछ समय से तो इनकी शादी की काफी खबरें आ रही हैं। गौरतलब है कि सोनम अब अपनी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग भी पूरी कर चुकी हैं और ऐसे में वह अपनी शादी की तैयारियों में जुट चुकी हैं। पिछले दिनों हुई अनुष्का और विराट की शादी के बाद से ही सोनम की शादी को लेकर चर्चा बनी हुई थी। हाल ही में कहा गया था कि सोनम और आनंद राजस्थान के उदयपुर में साथ फेरे लेंगे। लेकिन अब खबर आई है कि इन दोनों ने अपने इस खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत और महंगी जगह को चुना है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक सोनम और आनंद की शादी की डेट और वेन्यू तय हो चुका है। दरअसल कहा जा रहा है कि सोनम 9 से 12 मई के बीच आनंद संग फेरे ले सकती हैं। इन दोनों ने अपनी शादी के स्विटजरलैंड के मेट्रो शहर को चुना है। खबरों के अनुसार सोनम के शादी में शरीक होने के लिए उनके परिवार के सदस्यों और सभी करीबी दोस्तों ने एक हफ्ते की छुट्टी भी ले ली है। गौरतलब है कि सोनम के क्लोज फ्रेंड ने इस फंक्शन से जुड़ी काफी जानकारी दी।

उन्होंने बताया शादी में शामिल होने के लिए आनंद के परिवार वाले और दोस्त दिल्ली से ही फ्लाइट लेंगे जबकि सोनम के घरवाले, दोस्त और ज्यातार मेहमान मुंबई से ही फ्लाइट लेकर जाएंगे। बता दें कि आनंद दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह फैशन और लाइफस्टाइल के बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन