मुंबई: अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं अब इनकी खुशी दोगुनी हो गई है क्योंकि सोनम की मां ने सोनम की पसंद पर मुहर लगा दी है।
जहां ज्यादातर सितारे अपना रिलेशनशिप स्टेटस मीडिया से छिपाते नजर आते हैं, वहीं सोनम इस मामले में बिल्कुल जुदा हैं। सोनम ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ अपने रिश्ते को पूरी तरह स्वीकार किया है और अक्सर ही सोनम आनंद के साथ नजर आती रहती हैं। सोशल मीडिया में भी दोनों एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में सोनम ने आनंद आहूजा के साथ एक फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया था।
अब सोनम और आनंद के रिश्ते को सोनम की मम्मी सुनीता कपूर की तरफ से बहुत बड़ी हां मिल गई है। सुनीता अब अपनी बेटी सोनम और आनंद आहूजा के रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने के लिए बेहद उत्सुक हैं। खबर तो ये भी है कि साल के अंत तक सोनम और आनंद सगाई कर सकते हैं। लेकिन पापा अनिल इस रिश्ते के लिए तैयार हैं या नहीं, ये खबर अभी सामने नहीं आई है। ये जानने की हम पूरी कोशिश कर रहे हैं और जैसे ही हमें ये खबर मिलेगी हम आप तक पहुंचा देंगे।
फिलहाल तो सोनम की मम्मी की तरफ से दोनों प्रेमियों को ग्रीन सिग्नल मिल गया है, मतलब जल्द ही सोनम के घर शहनाई बज सकती है। सोनम के फैंस तो ये जानकर बहुत ही खुश होंगे।