1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब आलिया भट्ट पेट में थीं और मां सोनी राजदान ने शूटिंग के लिए पी थी खूब सारी सिगरेट

जब आलिया भट्ट पेट में थीं और मां सोनी राजदान ने शूटिंग के लिए पी थी खूब सारी सिगरेट

 Published : Jul 10, 2019 10:43 pm IST,  Updated : Jul 10, 2019 10:43 pm IST

'गुमराह' के निर्देशक महेश भट्ट थे और इसमें दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में थे।

सोनी राजदान- आलिया...- India TV Hindi
सोनी राजदान- आलिया भट्ट

मुंबई: दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान ने बुधवार को बीते दिनों के कुछ लम्हों को याद किया। साल 1993 में आई उनकी फिल्म 'गुमराह' को याद करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही आलिया उनके पेट में आ गई थी, लेकिन वह इस बात से अनजान थीं। 'गुमराह' के निर्देशक महेश भट्ट थे और इसमें दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में थे।

सोनी ने ट्वीट किया, "मेरी पसंदीदा फिल्मों और अत्यधिक सराहनीय किरदारों में से एक..उस वक्त आलिया मेरे पेट में थी और मुझे फिर भी पता ही नहीं था और उस दृश्य को किया जहां मैंने कई सारी सिगरेट पी।"

उन्होंने इस दौरान श्रीदेवी के साथ अपने काम करने के लम्हों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी के साथ काम करना बेहद सुखद रहा। बेहद संजोयी हुई हैं ये यादें।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

Also Read:

11 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी शिल्पा शेट्टी, सामने आई ये बड़ी बात

रिपोर्टर से कंगना के आर्गुमेंट के बाद मीडिया fraternity ने कहा, माफी मांगे कंगना

जॉन अब्राहम की फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज, सामने आएगी एनकाउंटर की कहानी

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन