1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अज़ान विवाद में सिर मुंडवाने वाले सोनू निगम ने अभिजीत भट्टाचार्य के समर्थन में छोड़ा ट्विटर

अज़ान विवाद में सिर मुंडवाने वाले सोनू निगम ने अभिजीत भट्टाचार्य के समर्थन में छोड़ा ट्विटर

 Published : May 24, 2017 12:27 pm IST,  Updated : May 24, 2017 04:56 pm IST

अभिजीत भट्टाचार्य का ट्विटर सस्पेंड होने पर गायक सोनू निगम ने विरोध जताते हुए भी अपना ट्विटर अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।

ोवपग
Image Source : PTIोवपग
आपको बता दें, अभिजीत ने परेश रावल के बाद मशहूर लेखिका अरुंधति रॉय पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था। ट्वीट में अभिजीत ने अभिनेता और सासंद परेश रावल के उस विवादास्पद बयान का समर्थन किया था जिसमें परेश ने कहा था कि अरुंधति रॉय को कश्मीर में सेना द्वारा जीप में बांधकर घुमाया जाना चाहिए।

इतना ही नहीं अभिजीत ने परेश के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था कि अरुंधति रॉय को गोली मार दी जानी चाहिए।

अभिजीत ने जेएनयू छात्रसंघ की नेता शेहला राशित पर बीजेपी नेताओं के सेक्स रैकेट चलाने के आरोपों वाले ट्वीट्स का जवाब देते हुए शेहला के चरित्र पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था।

ट्विटर यूजर्स अभिजीत से काफी नाराज हुए और ट्विटर से अकाउंट बंद करने की मांग की। जिसके बाद ट्विटर ने अभिजीत का अकाउंट सस्पेंड कर दिया। इसके बाद अभिजीत ने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन