बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) नेपाल में थे और उनकी कमर में अचानक इतना दर्द हुआ कि उन्हें काठमांडू के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सोनू नेपाल में एक कॉन्सर्ट के लिए गए थे, जहां उन्हें काफी तेज दर्द होने लगा। हॉस्पिटल के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की डेप्यूटी जनरल मैनेजर आरपी मैनाली ने सोनू निगम के बारे में मीडिया को जानकारी दी थी। सोनू निगम अब मुंबई लौट चुके हैं, एयरपोर्ट से उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं जिसमें वो व्हीलचेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं, उनकी कमर में पट्टा बंधा हुआ है।
Related Stories
आपको बता दें इससे पहले सोनू निगम मुंबई के अस्पताल में एडमिट हुए थे। कुछ समय पहले उन्हें सी-फूड से एलर्जी हो गई थी। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया था। सोनू ने फूड एलर्जी से ग्रसित होने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते दी थी।
सोनू निगम ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए थे। वीडियो में सोनू ने कहा था- जवानों की शहादत का अफसोस आप क्यों मना रहे हैं? आप तो भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसी सोच रखने वाले सेक्युलर लोग हैं।
देखिए तस्वीरें-



बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें-
बेटी नीसा के बार-बार ट्रोल होने पर बोले अजय देवगन
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' का पहला गाना रिलीज