1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन: होटल ऑफर करने के बाद अब 45000 गरीबों का रोजाना पेट भरेंगे एक्टर सोनू सूद

लॉकडाउन: होटल ऑफर करने के बाद अब 45000 गरीबों का रोजाना पेट भरेंगे एक्टर सोनू सूद

 Published : Apr 11, 2020 09:18 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 09:18 pm IST

इससे पहले सोनू सूद ने इस संकट की घड़ी में लड़ रहे वॉरियर्स के लिए अपना जुहू का होटल ऑफर किया था।

Sonu Sood- India TV Hindi
जरुरतमंदों को खाना खिलाएंगे सोनू सूद Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बॉलीवुड की तमाम जानी-मानी हस्तियों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। हाल ही में एक्टर सोनू सूद ने इस संकट की घड़ी में लड़ रहे वॉरियर्स के लिए अपना जुहू का होटल ऑफर किया था। अब लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के लिए भोजन बांटने की पहल शुरू की है, जो रोजाना हजारों लोगों का पेट भरेगा।

सोनू सूद के दिवंगत पिता शक्ति सागर सूद के नाम पर लॉन्च शक्ति अन्नदानम पहल के तहत अभिनेता का मकसद मुंबई में रोजाना 45,000 से अधिक लोगों को भोजन कराना है।

अभिनेता ने कहा, "अभी हम कोरोनोवायरस के खिलाफ इस कठिन समय में एक साथ हैं। हममें से कुछ लोग भोजन और आश्रय पाकर खुश हो जाते हैं, लेकिन कई ऐसे भी हैं जिन्होंने कई दिनों से भोजन नहीं किया है और यह उनके लिए वास्तव में कठिन है। इन लोगों की मदद करने के लिए, मैंने अपने पिता के नाम पर एक विशेष भोजन और राशन अभियान शुरू किया है, जिसका नाम शक्ति अन्नदानम है। मुझे उम्मीद है कि मैं अधिक से अधिक लोगों की मदद कर सकूंगा।"

वह सोशल मीडिया के जरिए कोरोनावायरस को लेकर जागरूक भी कर रहे हैं और लोगों को यह भी बता रहे हैं कि घर पर वर्कआउट कैसे किया जाए और फिटनेस कैसे बरकरार रखा जाए।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया था। 

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन