1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: छोटी बच्ची ने सोनू सूद से कहा- पापा पूछ रहे हैं, मम्मी को नानी के घर कब भेजोगे? तो एक्टर ने दिया ये जवाब

Watch: छोटी बच्ची ने सोनू सूद से कहा- पापा पूछ रहे हैं, मम्मी को नानी के घर कब भेजोगे? तो एक्टर ने दिया ये जवाब

 Published : May 30, 2020 11:28 pm IST,  Updated : May 30, 2020 11:28 pm IST

सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस दौरान कई यूजर्स उनसे फनी सवाल पूछते रहते हैं।

सोनू सूद से बच्ची ने पूछा मजेदार सवाल- India TV Hindi
सोनू सूद से बच्ची ने पूछा मजेदार सवाल Image Source : TWITTER

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों की लगातार मदद कर रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और सभी जरुरतमंदों को ना सिर्फ जवाब देते हैं, बल्कि उनकी हेल्प करने का हरसंभव प्रयास करते हैं। इस दौरान कुछ फैंस एक्टर से मजेदार सवाल भी पूछते हैं। हाल ही में एक यूजर ने छोटी सी बच्ची का वीडियो शेयर किया, जिसमें वो मजेदार सवाल पूछ रही है। अब एक्टर ने उसका जवाब दिया है।

इस वीडियो में छोटी बच्ची कह रही है कि, 'सुना है आप सभी को घर भेज रहे हो.. पापा पूछ रहे हैं कि क्या आप मम्मी को भी उनके घर भेज दोगे? प्लीज मुझे बताना।'

इसके जवाब ने एक्टर ने लिखा, 'अब ये बहुत ज्यादा चुनौतीपूर्ण है.. मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा।'

बता दें कि सोनू सूद अब तक हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेज चुके हैं। वो लगातार 20 घंटे तक काम करते हैं, ताकि कोई भी मदद से चूक ना जाए। वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी टीम का नंबर भी शेयर किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन