1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महाराष्ट्र के राज्यपाल ने की सोनू सूद की तारीफ, प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए की सराहना

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने की सोनू सूद की तारीफ, प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए की सराहना

 Published : May 30, 2020 09:12 pm IST,  Updated : May 30, 2020 09:17 pm IST

सोनू ट्विटर पर भी काफी एक्टिव हैं। वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी प्रवासी मजदूरों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने की सोनू सूद की तारीफ- India TV Hindi
महाराष्ट्र के राज्यपाल ने की सोनू सूद की तारीफ Image Source : INDIA TV

देशभर में कई प्रवासी कामगारों को उनके गृहनगर भेजने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने हाल ही में मुंबई में स्थित राज भवन में गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। एक्टर ने राज्यपाल से अपने काम को लेकर जानकारी दी, जिसके तहत वो प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेज रहे हैं। साथ ही उन्हें भोजन भी उपलब्ध करा रहे हैं। 

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अच्छे काम के लिए सोनू सूद की सराहना की। साथ ही उनके प्रयासों में पूरा समर्थन देने का आश्वासन भी दिया। 

बता दें कि अभिनेता भारत के विभिन्न हिस्सों में अपने घरों तक पहुंचने के लिए महाराष्ट्र में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने अब तक कर्नाटक, यूपी, बिहार सहित कई राज्यों के मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की है। एक्टर का कहना है कि वो तब तक प्रयास करते रहेंगे, जब तक हर जरुरतमंद को मदद नहीं मिल जाती। 

सोनू ट्विटर पर भी काफी एक्टिव हैं। वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी प्रवासी मजदूरों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी टीम का नंबर भी शेयर किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद हो सके। 

इस सराहनीय कदम के लिए हर कोई सोनू की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में विवेक ओबेरॉय, कपिल शर्मा सहित कई सेलेब्स ने लिखा कि उन्हें सोनू पर गर्व है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन