1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए क्या है 'तूतक तूतक तूतिया' के नाम की मिस्ट्री, सोनू सूद ने किया खुलासा

जानिए क्या है 'तूतक तूतक तूतिया' के नाम की मिस्ट्री, सोनू सूद ने किया खुलासा

 Written By: Bhavna Sahni
 Published : Oct 06, 2016 08:30 pm IST,  Updated : Oct 06, 2016 08:49 pm IST

हाल ही सोनू सूद ने Khabarindiatv.com से एक खास बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि आखिर इस फिल्म का नाम 'तूतक तूतक तूतिया' क्यों रखा गया है।

sonu sood- India TV Hindi
sonu sood

नई दिल्ली: अभिनेता सोनू सूद, तमन्ना भाटिया और डांस कोरियोग्राफर प्रभूदेवा के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'तूतक तूतक तूतिया' पिछले काफी वक्त से चर्चा विषय बनी हुई है। फिलहाल फिल्म की स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में काफी व्यस्त है। हाल ही इन्होंने Khabarindiatv.com से एक खास बातचीत के दौरान बताया कि आखिर इस फिल्म का नाम 'तूतक तूतक तूतिया' क्यों रखा गया है।

इसे भी पढ़े:- सोनू सूद को क्यों करना पड़ा नई चुनौतियों का सामना

सोनू से जब पूछा गया कि इस फिल्म के नाम विचार उन्हें कहा आया? उन्हें क्यों लगा कि इस फिल्म का नाम यही होना चाहिए? इसका जवाब देते हुए सोनू ने कहा कि, "जब मलकीत सिंह के लिखे इस गाने पर डांस करते और इसे सुनते हुए ही हम बड़े हुए हैं। उस समय इस गाने को लेकर एक अलग-अलग भाषाओं के लोगों के लिए यह एक मिस्ट्री रहती थी कि इसका मतलब क्या है। लेकिन फिर भी इस गाने से सेलिब्रेशन का खुशी का माहौल रहता था। इसी तरह से हमारी भी इस फिल्म में एक मिस्ट्री है, एक थ्रिलर कॉमेडी है। फिल्म में बहुत मस्ती है, ये आपको बहुत हंसाएगी। तभी हमने सोचा क्यों न इसका कोई ऐसा नाम रखा जाए जिसके अंदर वैसी ही मिस्ट्री के साथ-साथ सेलिब्रेशन और खुशी भी हो। बस यही से इस फिल्म का यही नाम रखने का हमे विचार आया।"

बता दें कि फिल्म में तमन्ना भाटिया दोहरी भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। एक किरदार में वह गांव की सीधी-साधी सी लड़की के किरदार में हैं और दूसरे में वह मॉडल की भूमिका में दिख रही हैं। फिल्म में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने आवाज दी है। साथ ही इसमें फराह खान और एमी जैकसन जैसे सितारे मेहमान के तौर पर भी नजर आ रहे हैं। फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन