1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सूरज पंचोली ने दी अथिया को 'मुबारकां' के लिए बधाई

सूरज पंचोली ने दी अथिया को 'मुबारकां' के लिए बधाई

 Published : Nov 29, 2016 11:17 am IST,  Updated : Nov 29, 2016 11:17 am IST

सूरज पंचोली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘हीरो’ से की थी। इस फिल्म में वह सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के नजर आए थे। इन दोनों ने ही इस फिल्म से अपनी बॉलीवुड की पारी शुरु की थी।

athiya- India TV Hindi
athiya

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘हीरो’ से की थी। इस फिल्म में वह सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के नजर आए थे। इन दोनों ने ही इस फिल्म से अपनी बॉलीवुड की पारी शुरु की थी। इसके बाद अब अथिया जल्द ही आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ में नजर आने वाली हैं। सूरज पंचोली ने 'हीरो' की अपनी सह-कलाकार अथिया शेट्टी को अनीस बज्मी की फिल्म 'मुबारकां' के लिए बधाई दी है। सूरज ने रविवार को एडॉप्टेथन कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, "अथिया 'मुबारकां' के लिए उत्साहित हैं। यह उनकी दूसरी फिल्म है। मैं उन्हें बधाई देना चाहूंगा। अथिया को 'मुबारकां' मिली।"

इसे भी पढ़े:-

'मुबारकां' में अभिनेता अर्जुन कपूर और अनिल कपूर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब चाचा-भतीजे की यह जोड़ी पर्दे पर साथ काम करती हुई नजर आ रही है। फिल्म में इलियाना डीक्रूज भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती में हैं।

अपनी इस फिल्म को लेकर कुछ वक्त पहले अथिया ने कहा था कि, पहली बार कॉमेडी फिल्म में काम करने को लेकर वह थोड़ा नर्वस हैं। उन्होंने कहा, "फिल्म को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं, लेकिन थोड़ी नर्वस हूं, क्योंकि इस तरह की शैली में मैंने इससे पहले काम नहीं किया। यह दूसरी फिल्म है और कॉमेडी है, इसलिए मैं इसे लेकर थोड़ा नर्वस हूं।"यह फिल्म अगले साल 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ सूरज ने कहा कि वह जनवरी के अंत से शूटिंग शुरू करेंगे, लेकिन उन्होंने फिल्म के बारे में बताने से साफ इंकार कर दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन