1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान के बेटे आर्यन की अधूरी 'मन्नत', अभी दो दिन और कटेंगे जेल में

शाहरुख खान के बेटे आर्यन की अधूरी 'मन्नत', अभी दो दिन और कटेंगे जेल में

 Published : Oct 11, 2021 12:38 pm IST,  Updated : Oct 11, 2021 06:49 pm IST

शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत पर सुनवाई टल गई है। अब 13 अक्टूबर को सेशन्स कोर्ट में सुनवाई होगी।

Special NDPS court in Mumbai to hear accused Aryan Khan and others bail pleas on Wednesday Drugs-on-- India TV Hindi
आर्यन खान को नहीं मिली राहत, दो दिन और कटेंगे जेल में  Image Source : INSTA: ARYAN KHAN

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर आज सुनवाई नहीं हुई है। अब सेशन्स कोर्ट में 13 अक्टूबर को सुनवाई होगी। एनसीबी बुधवार को अपना जवाब दाखिल करेगी। ऐसे में आज का दिन और कल, 2 और रातें आर्यन को जेल में गुजारनी होगी। 

मुंबई के सेशंस कोर्ट में आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने आज बेल पीटिशन की सुनवाई की मांग की, लेकिन जवाब में एनसीबी ने कहा कि जांच चल रही है। 20 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जवाब फाइल करने के लिए एक हफ्ते का वक्त चाहिए। अगर एक हफ्ते का वक्त नहीं मिल सकता तो कम से कम दो-तीन दिन जरूर दिया जाए। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि बेल याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। 

आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा सहित अन्य आरोपियों को तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। क्रूज़ जहाज से कथित रूप से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ जब्त किए गए थे। उनके खिलाफ एनडीपीएस कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में अब तक कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन