1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sridevi Birth Anniversary: 'चांदनी' से 'नगीना' तक, श्रीदेवी ने इन दमदार परफॉर्मेंस से जीता था फैंस का दिल

Sridevi Birth Anniversary: 'चांदनी' से 'नगीना' तक, श्रीदेवी ने इन दमदार परफॉर्मेंस से जीता था फैंस का दिल

 Published : Aug 13, 2021 10:35 am IST,  Updated : Aug 13, 2021 10:35 am IST

पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा में ऐसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, जो यादगार हैं। उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण रोल भी निभाए। यही वजह है कि उन्हें भारत की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है।

sridevi birth anniversary best films chandni lamhe nagina sadma english vinglish - India TV Hindi
Sridevi Birth Anniversary: 'चांदनी' से 'नगीना' तक, श्रीदेवी ने इन दमदार परफॉर्मेंस से जीता था फैंस का दिल  Image Source : INSTAGRAM: SRIDEVI.KAPOOR

श्रीदेवी एक ऐसा नाम, जो अब भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी दमदार अदाकारी से वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं। आज उनकी बर्थ एनिवर्सिरी है और इस मौके पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए याद कर रहे हैं। उनकी पुरानी तस्वीरों को साझा कर रहे हैं। पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा में ऐसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, जो यादगार हैं। उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण रोल भी निभाए। यही वजह है कि उन्हें भारत की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है। आइये उनके फिल्मी सफर से रूबरू होते हैं...

चांदनी

इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर और विनोद खन्ना ने लीड रोल निभाया था। ये मूवी उस दौर में सुपरहिट हुई थी। दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। 

नगीना

नगीना, श्रीदेवी की पॉपुलर मूवीज में से एक है। इसमें भी श्रीदेवी और ऋषि कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही अमरीश पुरी भी नज़र आए थे। 

हिम्मतवाला

ये एक एक्शन मूवी थी, जिसमें श्रीदेवी के साथ जितेंद्र, अमजद खान, कादर खान और शक्ति कपूर थे। के. राघवेंद्र द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 

खुदा गवाह

इस मूवी में लव स्टोरी दिखाई गई थी, जिसमें श्रीदेवी ने डबल रोल निभाया था। श्रीदेवी और भी फिल्मों में डबल रोल निभा चुकी हैं। उन्होंने कॉमेडी रोल्स भी किए।

इंकलाब

इस मूवी में श्रीदेवी को अलग अंदाज में देखा गया। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, कादर खान और शक्ति कपूर ने अहम भूमिका निभाई। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन