1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी जाह्नवी के डेब्यू को लेकर इसलिए चिंतित हैं श्रीदेवी

बेटी जाह्नवी के डेब्यू को लेकर इसलिए चिंतित हैं श्रीदेवी

 Published : Dec 12, 2017 08:22 pm IST,  Updated : Dec 12, 2017 08:22 pm IST

'धड़क' साल 2016 में आई मराठी फिल्म 'सैराट' पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान हैं।

sridevi- India TV Hindi
sridevi

मुंबई: बॉलीवुड की सदाबहार खबूसूरत अभिनेत्री श्रीदेवी का कहना है कि वह अपनी बड़ी बेटी जाह्न्वी के बॉलीवुड में आगाज करने को लेकर मिली-जुली भावनाएं महसूस कर रही हैं। एक ओर जहां वह खुश हैं, वहीं चिंतित भी हैं। फिल्म 'धड़क' से जाह्न्वी अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।

श्रीदेवी रविवार रात लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स का हिस्सा बनीं और जाह्न्वी के अभिनय जगत में आने के बारे में बात की। श्रीदेवी ने कहा, "यह एक शानदार अहसास है। मैं उत्साहित, नर्वस, खुश और चिंतित हूं, जैसे कोई भी मां होती है। लेकिन वह बहुत मेहनती और काम के प्रति समर्पित लड़की है।"

'धड़क' साल 2016 में आई मराठी फिल्म 'सैराट' पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान हैं। इसका निर्माण करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है। फिल्म अगले साल जुलाई में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन