1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या आपको पता है श्रीदेवी का असली नाम, जानिए अभिनेत्री से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

क्या आपको पता है श्रीदेवी का असली नाम, जानिए अभिनेत्री से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

 Published : Feb 25, 2018 02:08 pm IST,  Updated : Feb 25, 2018 02:08 pm IST

श्रीदेवी भारत की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं। उनके नाम से फिल्में चलती थीं।

श्रीदेवी- India TV Hindi
श्रीदेवी

नई दिल्ली: हर रोज की तरह आज भी सुबह हुई सूरज निकला लेकिन फिर भी यह सुबह बेहद दुखदाई थी। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी हमें छोड़कर हमेशा के लिए चली गईं। 54 साल की थीं श्रीदेवी दुबई में एक शादी अटेंड करने गई थीं। लेकिन किसने सोचा था कि श्रीदेवी अब कभी नहीं लौटेंगी। पारिवारिक शादी में पहुंची श्रीदेवी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। श्रीदेवी के जाने से उनका परिवार गहरे सदमे में हैं।

श्रीदेवी भारत की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं। उनके नाम से फिल्में चलती थीं। आइए हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवकाशी में हुआ था। श्रीदेवी का असली नाम अम्मा येंगर अयप्पन था। 4 साल की उम्र से श्रीदेवी ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। हिंदी फिल्मों में आने से पहले श्रीदेवी ने तमिल, तेलुगू कन्नड़ और मलयालम फिल्में भी की थीं।

बॉलीवुड में श्रीदेवी की पहली फिल्म जूली थी, मगर बतौर लीड एक्ट्रेस श्रीदेवी की पहली फिल्म साल 1979 में आई सोलहवां सावन थी। लेकिन बॉलीवुड में उन्हें पहचान फिल्म हिम्मतवाला से मिली थी। इस फिल्म के बाद वह हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रीयोँ में शुमार हो गयीं। इसके बाद तो नगीना, मिस्टर इंडिया, चालबाज और चांदनी जैसी न जाने कितनी हिट फिल्म श्रीदेवी ने हमें दी हैं।

फिल्म चांदनी को लेकर एक किस्सा बेहद मशहूर है, यशराज बैनर अपने बुरे वक्त से गुजर रहा था। लगातार सारी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। फिर उन्होंने श्रीदेवी को लेकर चांदनी फिल्म बनाई। और इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म के गाने चांदनी ओ मेरी चांदनी को श्रीदेवी ने अपनी आवाज भी दी थी।

साल 1996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी के बाद श्रीदेवी ने फ़िल्मी दुनिया से अपनी दूरी बना ली थी।  साल 2012 में  श्रीदेवी ने गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से दोबारा वापसी की। हिंदी सिनेमा से कई सालों तक दूर रहने के बाद भी इस फिल्म में श्रीदेवी ने बेहतरीन अभिनय से आलोचकों और दर्शकों को हैरान कर दिया। श्रीदेवी को 50 सालों तक फिल्मों में काम किया। 300 फिल्में कर चुकी श्रीदेवी आखिरी बार फिल्म मॉम में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन