1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी ने करियर को लेकर कभी नहीं बनाई थी योजना

श्रीदेवी ने करियर को लेकर कभी नहीं बनाई थी योजना

 Published : Jul 10, 2017 11:54 am IST,  Updated : Jul 10, 2017 11:54 am IST

श्रीदेवी को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मॉम’ में एक बार फिर अपन अभिनय का जादू दर्शकों पर चलाते हुए देखा गया है। श्रीदेवी अपने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दे चुकी हैं, यह उनकी 300वीं फिल्म थी। लेकिन इसके बावजूद श्रीदेवी का कहना..

sridevi- India TV Hindi
sridevi

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मॉम’ में एक बार फिर अपन अभिनय का जादू दर्शकों पर चलाते हुए देखा गया है। श्रीदेवी अपने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दे चुकी हैं, यह उनकी 300वीं फिल्म थी। लेकिन इसके बावजूद श्रीदेवी का कहना है कि वह जो करना चाहती हैं उस तरह की फिल्में तय करना उनके हाथ में नहीं है। यह फिल्म निर्माताओं पर निर्भर करता है कि वो उन्हें चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं के लिए लें। श्रीदेवी का कहना है कि उनके तीन दशक के लंबे करियर में उन्होंने जिन फिल्मों में काम किया है उसमें उन्होंने कभी भी काम करने की योजना नहीं बनाई थी।

श्रीदेवी ने एक साक्षात्कार में कहा, “जब मैं एक फिल्म चुनती हूं तो यह मेरी पसंद नहीं है। लेकिन जब पसंद की बात होती है, मैं उस अवसर को उठाना चाहती हूं। सभी फिल्में जो मैंने की है, मैंने उसकी योजना नहीं बनाई है। वह केवल मुझे मिल गईं। अगर वह काम करना चाहते हैं तो यह निर्देशकों की पसंद है। मेरी नहीं।“ अपनी बेटी के लिए ‘मॉम’ में बदला लेने वाली मां का किरदार निभाने वाली श्रीदेवी को सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। इस फिल्म से उन्होंने ‘इंग्लिश विंग्लिश’ प्रदर्शति होने के 5 साल बाद वापसी की है।

उन्होंने बताया कि यह अंतराल इसलिए हुआ क्योंकि वह अपने प्रशंसकों के प्रति जिम्मेदार महसूस करने लगी। श्रीदेवी ने बताया, “जब दर्शक आप से अच्छे काम की उम्मीद करते हैं तो आप काफी चूजी हो जाती हैं। यह एक जिम्मेदारी है। मैं सिर्फ काम करने के लिए फिल्म नहीं करना चाहती। मेरे पास घर पर करने के लिए बहुत कुछ है। ऐसा करते हुए मैं लुत्फ लेती हूं। मैं अपनी फिल्मों के साथ भी ऐसा ही करना चाहती हूं।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन