1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस दिन दर्शकों में सामने आएगी श्रीदेवी की ‘मॉम’

इस दिन दर्शकों में सामने आएगी श्रीदेवी की ‘मॉम’

 Published : Apr 21, 2017 12:47 pm IST,  Updated : Apr 21, 2017 12:47 pm IST

श्रीदेवी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मॉम' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें वह काफई गंभीर लुक में दिखाई दे रही थीं। अब उनकी इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

mom- India TV Hindi
mom

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मॉम' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें वह काफई गंभीर लुक में दिखाई दे रही थीं। अब उनकी इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। दरअसल फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। श्रीदेवी इस फिल्म से एक बार फिर 5 साल लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रही हैं।

VIDEO: जब वेटर के साथ लिफ्ट में फंसी दीपिका पादुकोण, रिएक्शन देख हो जाएंगे लोटपोट

इससे पहले उन्हें स्क्रीन पर फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में देखा गया था। उनकी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों के बीच बेहद पंसद किया गया था। रवि उदयवार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को श्रीदेवी के ही पति बॉनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म को पहले 14 जुलाई को रिलीज होना था, लेकिन अब इसे एक सप्ताह पहले 7 जुलाई को ही बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के निर्माताओं ने एक बयान में यह जानकारी दी। हालांकि इसकी कोई खास वजह अभी सामने नहीं आई है।

फिल्म 'मॉम' में श्रीदेवी के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे। 'इंग्लिश विंग्लिश' में कमाल दिखा चुकीं श्रीदेवी की इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन