1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #Spotted: ‘ट्यूबलाइट’ के टीजर में दिखें शाहरुख खान, क्या आपने किया गौर?

#Spotted: ‘ट्यूबलाइट’ के टीजर में दिखें शाहरुख खान, क्या आपने किया गौर?

 Published : May 05, 2017 12:53 pm IST,  Updated : May 05, 2017 12:56 pm IST

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'ट्यूबलाइट' का टीजर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही टीजर ने धूम मचा ली है।

2- India TV Hindi
2

मुंबई: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'ट्यूबलाइट' का टीजर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही टीजर ने धूम मचा ली है। सिर्फ 15 मिनट में 50 हजार लोगों ने फिल्म का टीजर देख लिया था। अभी टीजर को रिलीज हुए 24 घंटे भी नहीं हुए और अब तक इस टीजर को करीब 45 लाख बार देखा जा चुका है।

अब आप सबने ट्यूबलाइट को इतना प्यार दिया है, कई बार फिल्म का टीजर देखा है, तो क्या आप लोगों ने इस टीजर में शाहरुख खान को देखा? क्या आपने गौर किया कि टीजर में शाहरुख भी नजर आ रहे हैं? क्या आपको नहीं दिखें? हमें तो दिख गए। खास बात ये है कि इस टीजर में शाहरुख की एंट्री सलमान से भी पहले हो जाती है।

कई दिनों से चर्चा थी कि सलमान खान की ट्यूबलाइट में शाहरुख खान कैमियो करते नजर आएंगे। अब टीजर रिलीज हो चुका है, और हमें शाहरुख खान दिख भी चुके हैं। अगर आपको नहीं दिखें, तो हम आपको एक हिंट देते हैं, फिल्म में शाहरुख खान जादूगर के किरदार में हैं, अब कुछ याद आया, अगर अभी भी नहीं याद आया, तो आगे की स्लाइड में देखिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन