1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान और शाहरुख के घर के बाहर डांस करते दिखें 'भांगड़ा पा ले' के सितारे

सलमान और शाहरुख के घर के बाहर डांस करते दिखें 'भांगड़ा पा ले' के सितारे

 Published : Dec 06, 2019 05:05 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 05:05 pm IST

 सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन अभिनीत "भांगड़ा पा ले" जल्द दर्शकों का मनोरंजन के लिए तैयार है क्योंकि फिल्म अब 3 जनवरी 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रमोशन की शुरुआत करने के लिए, फिल्म के निर्माताओं ने एक विशेष वीडियो जारी किया है, जिसमें फ़िल्म की मुख्य जोड़ी मुंबई की सड़कों पर रंग जमाते हुए नज़र आ रही है विशेष रूप से सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान के घर के सामने नाचते-गाते हुए दिखाई दे रही है।

सलमान और शाहरुख के घर...- India TV Hindi
सलमान और शाहरुख के घर के बाहर डांस करते दिखें 'भांगड़ा पा ले' के सितारे

मुंबई: सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन अभिनीत "भांगड़ा पा ले" जल्द दर्शकों का मनोरंजन के लिए तैयार है क्योंकि फिल्म अब 3 जनवरी 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रमोशन की शुरुआत करने के लिए, फिल्म के निर्माताओं ने एक विशेष वीडियो जारी किया है, जिसमें फ़िल्म की मुख्य जोड़ी मुंबई की सड़कों पर रंग जमाते हुए नज़र आ रही है विशेष रूप से सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान के घर के सामने नाचते-गाते हुए दिखाई दे रही है।

भारी भीड़ से घिरे इन दो सुपरस्टार के घरों के सामने सनी और रुखसार ने जमकर हंगामा किया और शाहरुख खान व सलमान खान अभिनीत प्रतिष्ठित फिल्म 'करण अर्जुन' से अपने क्लासिक नंबर 'भांगड़ा पा ले’ पर रंग जमाते हुए नज़र आ रहे है।

फ़िल्म का यह नया वीडियो बेहद रोमांचक नज़र आ रहा है जिसे निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है और लिखते है,"करण और अर्जुन के आशीर्वाद से, आ गए हैं जग्गी और सिमी। नए साल की शुरुआत होगी ढोल से। भांगड़ा पा ले 3 जनवरी 2020 को।

सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन अभिनीत 'भांगड़ा पा ले' का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज़ किया गया था जिसे दर्शकों और फिल्म बिरादरी से बेहद शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।

 युवा दर्शकों से डांस पर आधारित फिल्मों की अधिक मांग के साथ, आरएसवीपी की नई फिल्म पंजाबी तड़का के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। आरएसवीपी द्वारा निर्मित, 'भांगड़ा पा ले' स्नेहा तौरानी द्वारा निर्देशित है जिसमें सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।  

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन