1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दोस्तों के साथ अलीबाग फार्म हाउस में सुहाना खान, आर्यन और अनन्या पांडे की पार्टी, देखिए तस्वीरें

दोस्तों के साथ अलीबाग फार्म हाउस में सुहाना खान, आर्यन और अनन्या पांडे की पार्टी, देखिए तस्वीरें

 Published : Dec 30, 2019 08:58 pm IST,  Updated : Dec 30, 2019 09:00 pm IST

शाहरुख और उनका परिवार अक्सर अलीबाग वाले फार्म हाउस पर दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए जाते हैं।

suhana khan Ananya Pandey Ananya Pandey- India TV Hindi
अलीबाग फार्म हाउस में सुहाना खान, अनन्या पांडे और आर्यन की पार्टी

शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना इन दिनों मुंबई में छुट्टियां बिता रही हैं। हाल ही में अपनी मां गौरी और छोटे भाई अबराम के साथ गेटवे ऑफ इंडिया पर देखा गया था। सभी लोग न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए अलीबाग वाले फार्म हाउस पहुंचे हैं। इस सेलिब्रेशन में शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन और चंकी पांडेय की बेटी अनन्या समेत कई लोग नज़र आ रहे हैं। 

अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उनके साथ सुहाना और आर्यन समेत कई दोस्त नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'नया साल, लेकिन कोई नया दोस्त नहीं #2020 #family'

करीना कपूर खान से लेकर कंगना रनौत तक, जानिए कौन-कहां सेलिब्रेट करेगा न्यू ईयर 2020

इससे पहले भी अनन्या ने पूल में मस्ती करते हुए फोटो शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 

बता दें कि शाहरुख और उनका परिवार अक्सर अलीबाग वाले फार्म हाउस पर दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए जाते हैं।

बता दें कि सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में फिल्म मेकिंग और एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें एक शॉर्ट मूवी 'द ग्रेट पार्ट ऑफ द ब्लू' में देखा गया था। लोगों ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन