1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं सुहाना खान, दिखा अलग अंदाज

बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं सुहाना खान, दिखा अलग अंदाज

 Published : Oct 25, 2020 05:01 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 05:01 pm IST

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में सुहाना बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसमें वह ऑलिव ग्रीन बॉडीकार्न ड्रेस हुए नजर आ रही हैं। 

suhana khan- India TV Hindi
बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं सुहाना खान Image Source : @SUHANAKHAN2

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर दो बेहद ही प्यारी और खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, ऐसा लग रहा कि सुहाना  एक नाइट आउट में गई थीं, जहां से उन्होंने एक अलग अंदाज वाली तस्वीर शेयर की। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में सुहाना का एकदम अलग रूप नजर आ रहा है। इसमें वह ऑलिव ग्रीन बॉडीकार्न ड्रेस हुए नजर आ रही हैं। 

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "बाय, बाथरूम की तरफ जा रही हूं।"

इससे पहले सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर अपने भाई आर्यन खान संग फोटो शेयर की थी, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई। इसमें दोनों भाई-बहन कजिन के साथ पोज दे रहे हैं। सुहाना खान ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "उप्स।" इसके साथ दिल वाला इमोजी भी बनाया है। यहां देखिए सुहाना का पोस्ट

बता दें कि सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फोटोज व वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। सुहाना ने न्यूयॉर्क से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है, लेकिन वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ मुंबई में हैं।

हाल ही में सुहाना अपने पिता के साथ आईपीएल के मैच देखते नज़र आई थीं। उनकी फोटोज खूब वायरल हुई थीं। शाहरुख फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चलते यूएई में अपने परिवार संग रह रहे हैं। 

लीग में कोलकाता नाइट राइडर (केकेआर) टीम के मालिक शाहरुख को हाल ही में पत्नी गौरी और बेटे आर्यन के साथ भी मैच में शामिल होते देखा गया था।

सुहाना ने न्यूयॉर्क से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है, लेकिन वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ मुंबई में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन