1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदित्य पंचोली मानहानि केस: मुंबई कोर्ट ने कंगना-रंगोली को जारी किया समन

आदित्य पंचोली मानहानि केस: मुंबई कोर्ट ने कंगना-रंगोली को जारी किया समन

 Published : Jun 26, 2019 11:05 am IST,  Updated : Jun 26, 2019 11:05 am IST

मुंबई कोर्ट ने मंगलवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और रंगोली चंदेल के खिलाफ 4 समन जारी किया।

आदित्य पंचोली मानहानि...- India TV Hindi
आदित्य पंचोली मानहानि केस

नई दिल्ली: मुंबई कोर्ट ने मंगलवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और रंगोली चंदेल के खिलाफ 4 समन जारी किया। दरअसल पूरा मामला यह है कि आदित्य ने कंगना और रंगोली के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था और अब मुबंई कोर्ट ने कंगना और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ 4 समन जारी किया और एक बार फिर से आदित्य पंचोली और कंगना रनौत का सालों पुराना विवाद सुर्खियों में है।

 आदित्य की वकील श्रेया श्रीवास्तव ने कहा- चार समन जारी किए गए, एक आदित्य पंचोली बनाम कंगना रनौत, दूसरा आदित्य पंचोली बनाम रंगोली चंदेल और जरीना वहाब बनाम कंगना रनौत और जरीना वहाब बनाम रंगोली चंदेल।

इस मामले में अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी। जहां एक्ट्रेस को उपस्थित होना है। हाल ही में आदित्य की पत्नी जरीना अपने पति के बचाव में उतरी थीं। उन्होंने कहा था, "मैं उन्हें किसी और से बेहतर जानती हूं। वो मुझसे कभी कुछ नहीं छिपाते हैं। मुझे पता है कि अतीत में क्या हुआ है। उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है।"

क्या है पूरा मामला?

कंगना ने आदित्य पंचोली पर शारीरिक हिंसा और मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद 2017 में उन्होंने कंगना के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर दोनों को यह समन जारी किया गया है। आदित्य पंचोली ने कुछ दिन पहले कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

बता दें कि आदित्य का नाम लिए बिना उनके साथ रिश्तों को लेकर कंगना रनौत ने कहा था, ''हम पति-पत्नी की तरह ही रिलेशनशिप में थे। हम दोनों अपने लिए यारी रोड पर एक घर भी प्लान कर रहे थे। हम एक दोस्त के घर पर 3 साल तक साथ भी रहे थे। मैं जो फोन इस्तेमाल कर रही थीं, वो भी उन्हीं का था।"

कंगना में कहा था, "वो  इंसान मेरे पिता की उम्र का था। उसने मुझे सिर पर बहुत तेज चोट पहुंचाई। उस वक्त मेरी उम्र 17 साल थी। मेरे सिर से खून भी निकल रहा था। मैंने अपनी सैंडल उतारकर उसके सिर पर मारा। उसके सिर से भी खून निकला। मैंने उसके खिलाफ FIR भी करवाई।''

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन