1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुनील शेट्टी ने 'बॉर्डर' स्टाइल में अर्थडे मनाया, कहा- 'ये धरती मेरी मां है...'

सुनील शेट्टी ने 'बॉर्डर' स्टाइल में अर्थडे मनाया, कहा- 'ये धरती मेरी मां है...'

 Written By: IANS
 Published : Apr 23, 2020 12:04 am IST,  Updated : Apr 23, 2020 12:04 am IST

ऐसे समय में जब दुनिया घातक कोरोनावायरस महामारी से जूझ रही है, बॉलीवुड ने धरती को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

Suniel Shetty earth day 2020- India TV Hindi
सुनील शेट्टी ने 'बॉर्डर' स्टाइल में अर्थडे मनाया Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: दो दशक पहले सुनील शेट्टी ने फिल्म 'बॉर्डर' में बोले अपने प्रसिद्ध डायलॉग : "ये धरती मेरी मां है, और कोई मेरी मां के सामने नजर उठा कर देखे ऐसा मैं होने नही दूंगा" का इस्तेमाल बुधवार को 50वां पृथ्वी दिवस मनाने में किया। 

फिल्म के एक दृश्य की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सुनील ने लिखा, "यो धरती मेरी मां है।"

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक उपयोगकर्ता ने लिखा, "यह डायलॉग हमें प्रेरणा देता है।"

अभिनय की बात करें तो सुनील शेट्टी अगामी फिल्म 'मुंबई सागा' में नजर आएंगे, जिसे संजा गुप्ता ने निर्देशित किया है।

बुधवार को पृथ्वी दिवस है और ऐसे समय में जब दुनिया घातक कोरोनावायरस महामारी से जूझ रही है, बॉलीवुड ने धरती को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन