कैटरीना कैफ(Katrina kaif) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी(Sooryavanshi) की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में 'टिप टिप बरसा पानी' गाने को रीक्रिएट किया जा रहा है। कैटरीना कैफ ने इस गाने के रीक्रिएशन की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटो में कैटरीना सिर पर टॉवल लपेटे नजर आ रही हैं। इस बार कैटरीना ने अपनी नहीं बल्कि सुनील ग्रोवर(Sunil Grover) की फोटो शेयर की है।
Related Stories
कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुनील ग्रोवर की उन्हीं की तरह सिर पर टॉवल बांधे फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- सुनील ग्रोवर मेरी टॉवल सीरीज से इंसप्रेशन ले रहे हैं। कैटरीना के फोटो शेयर करने के बाद सुनील ने भी यह फोटो शेयर की। सुनील ग्रोवर की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

टिप टिप बरसा पानी गाना अक्षय कुमार की फिल्म 'मोहरा' का है। जिसे रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर बारिश में फिल्माया गया था। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इस गाने के रीमेक की पोस्ट शेयर करके जानकारी दी थी।
आपको बता दें सुनील ग्रोवर और कैटरीना कैफ फिल्म 'भारत' में साथ में नजर आ चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है। भारत 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। भारत में कैटरीना और सुनील के साथ सलमान खान और दिशा पाटनी अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।
Also Read:
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार के 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने के रीमेक बनाने पर किया रिएक्ट