1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा की शादी से खुश हैं सुनील ग्रोवर, दी ढेर सारी शुभकामनाएं

कपिल शर्मा की शादी से खुश हैं सुनील ग्रोवर, दी ढेर सारी शुभकामनाएं

 Published : Dec 08, 2018 06:35 pm IST,  Updated : Dec 08, 2018 06:35 pm IST

सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा को शादी की शुभकामनाएं दीं। कहा उनके लिए बहुत खुश हूं।

Sunil grover and kapil sharma- India TV Hindi
Sunil grover and kapil sharma Image Source : INSTAGRAM

सुनील ग्रोवर अपना नया शो 'कानपुर के खुरानाज' लेकर आ रहे हैं। यह शो जल्द ही स्टार प्लस पर नजर आने वाला है। इस शो के लॉंच के समय सुनील ग्रोवर से कपिल शर्मा की शादी के बारे में पूछा गया। जिस पर सुनील ने कहा कि वह कपिल की शादी से बेहद खुश हैं।

सुनील ने 'कानपुर वाले खुरानाज' के लॉन्च के दौरान संवाददाताओं से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ अपारशक्ति खुराना, उपासना सिंह और अली असगर जैसे कलाकार भी मौजूद थे। इस शो में यह सभी किरदार नजर आने वाले हैं।

जब सुनील से कपिल की शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं, मैं उन्हें शादी की शुभकामनाएं देता हूं। हम दोनों ने साथ में अच्छा काम किया है और अब उनकी नई जर्नी शुरू होने वाली है। मैं कामना करता हूं कि वह ऐसे ही हंसते रहें और लोगों का मनोरंजन करते रहें। वह बहुत प्रतिभाशाली है।"

सुनील का 'कानपुर वाले खुरानाज' और कपिल शर्मा का आगामी शो एक समय पर ही प्रसारित होगा। 'कानपुर वाले खुरानाज' का प्रसारण 15 दिसंबर से टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा। इसके पहले एपिसोड में 'सिंबा' के निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता रणवीर सिह मस्ती करते नजर आएंगे।

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर को फगवाड़ा में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपिल की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। शादी की रस्में 10 दिसंबर से शुरु हो जाएंगी। जिसके बाद 14 दिसंबर को वह अमृतसर में रिसेप्शन देने वाले हैं। उसके बाद मुंबई आने के बाद 24 दिसंबर को पार्टी देंगे। 

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

Kedarnath Review: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म में कुछ नहीं है खास

उत्तराखंड में 'केदारनाथ' हुई बैन, लव जिहाद और हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन