1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा और गुत्थी की जोड़ी साथ में नही आएगी नजर, ये है वजह

कपिल शर्मा और गुत्थी की जोड़ी साथ में नही आएगी नजर, ये है वजह

 Published : Jan 17, 2019 01:52 pm IST,  Updated : Jan 17, 2019 01:52 pm IST

कपिल शर्मा के शो में सुनील ग्रोवर नजर नहीं आने वाले हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं।

kapil sharma and sunil grover- India TV Hindi
kapil sharma and sunil grover

कपिल शर्मा(Kapil sharma) का शो इन दिनों टीआरपी के चार्ट में टॉप पर है। लोगों को यह शो बहुत पसंद आ रहा है। कपिल शर्मा के शो पहले शो में कपिल और सुनील ग्रोवर(Sunil Grover) ने मिलकर लोगों को काफी हंसाया है। मगर कुछ मतभेद की वजह से सुनील ग्रोवर ने यह शो छोड़ दिया था। अब खबरें आ रही थी कि कपिल शर्मा शो में डॉ मशहूर गुलाटी यानि सुनील ग्रोवर की एंट्री होने जा रही है। मगर यह खबर झूठ है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी है। इसके साथ ही अगले डेढ़ महीने तक वह शूटिंग में बिजी रहने वाले हैं। इसका यह मतलब है कि सुनील ग्रोवर औहर कपिल शर्मा साथ में द कपिल शर्मा शो में नजर नहीं आने वाले हैं।

सुनील ग्रोवर के शो 'कानपुर वाले खुरानाज' की प्रोड्यूसर का कहना है कि- उनकी फिल्म 'भारत' की डेट्स पहले से शेड्यूल थी। बल्कि हमे शो को खत्म करने के लिए उनसे डेट चाहिए। मगर सुनील के पास बिल्कुल भी समय नहीं है। 

आपको बता दें सुनील ग्रोवर का शो कानपुर के खुरानाज जल्द ही बंद होने वाला है। सुनील यह शो छोड़ रहे हैं। सुनील ने यह शो सिर्फ 16 एपिसोड्स के लिए साइन किया था। इतने कम समय के लिए उन्होंने यह शो इसलिए साइन किया था क्योंकि इसके बाद उन्हें फिल्म भारत की शूटिंग करनी है। शो साइन करने से पहले ही सुनील ने अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग की डेट्स बता दी थीं। अब सुनील अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म 'भारत' में सलमान खान, कटरीना कैफ, दिशा पटानी, तब्बू नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Happy Birthday: जावेद अख्तर के जन्मदिन पर जाने उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

कपिल शर्मा के शो में वापसी कर रहे हैं राजेश अरोड़ा, देखें वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन