लगता है कपिल शर्मा(Kapil Sharma) और सुनील ग्रोवर(Sunil Grover) के बीच मतभेद सुलझते नजर आ रहे हैं और यह अब दोस्ती में बदलती जा रही है। सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा को शादी की बधाई भी दी थी। इस बार फिर से सुनील ने कपिल की मां को जन्मदिन की बधाई देकर दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाया है।
Related Stories
हाल ही में कपिल शर्मा ने अपनी मां के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। सुनील ने कपिल की शेयर की हुई फोटो पर कमेंट किया। कमेंट में उन्होंने लिखा- 'हैप्पी बर्थ डे आंटी।'
कपिल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा था- आपको जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं मां। मुझे इस दुनिया में लाने के लिए शुक्रिया। यह दुनिया आपकी तरह ही खूबसूरत है। आप हमेशा ऐसे ही हंसते रहें। मैं आपको हंसाने की हर कोशिश करता रहूंगा।
सुनील के जन्मदिन विश करने के बाद कपिल शर्मा ने उनका शुक्रिया अदा किया। कपिल ने लिखा- थैंक्यू पाजी, लव एंड बेस्ट विशिज ऑलवेज।
कपिल शर्मा का शो इस समय टीआरपी में काफी अच्छा चल रहा है। उनके शो ने कई टॉप शो को पीछे छोड़ दिया है। शो में कपिल के साथ भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और सुमोना नजर आते हैं।
आपको बता दें सुनील ग्रोवर का शो कानपुर के खुरानाज जल्द ही बंद होने वाला है। सुनील यह शो छोड़ रहे हैं। उन्होंने कुछ समय के लिए ही यह शो साइन किया था। अब सुनील अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी होने वाले हैं। फिल्म 'भारत' में सलमान खान, कटरीना कैफ, दिशा पटानी, तब्बू नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।
बॉलीवुुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के लिए बजाया गिटार, वायरल हुआ वीडियो