1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मुंबई सागा' में नजर आएंगे सुनील शेट्टी, कहा इस फिल्म के लिए हूं उत्साहित

'मुंबई सागा' में नजर आएंगे सुनील शेट्टी, कहा इस फिल्म के लिए हूं उत्साहित

 Published : Jun 28, 2019 02:52 pm IST,  Updated : Jun 28, 2019 02:54 pm IST

सुनील शेट्टी फिल्म 'मुंबई सागा' में नजर आएंगे।

मुंबई सागा- India TV Hindi
मुंबई सागा

मुंबई: अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि 'मुंबई सागा' की टीम अगस्त के अंत तक या सितंबर की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू करेगी। सुनील का यह भी कहना है कि इस गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म में काम करने का उन्हें इंतजार है। सन् 1980 और 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म बॉम्बे से मुंबई बनने तक के सफर के इर्द-गिर्द घूमती है।

जब उनसे यह पूछा गया कि 'मुंबई सागा' की शूटिंग कब तक शुरू करेंगे तो सुनील ने कहा, "मुझे लगता है कि हम इस फिल्म के लिए शूटिंग की शुरुआत अगस्त के अंत तक या सितंबर के प्रारंभ में करेंगे। मुझे इस पर काम करने का इंतजार है, क्योंकि फिल्म की कहानी वाकई में बेहद रोचक है और इसमें कई अच्छे कलाकार भी हैं।"

सुनील ने 'आर्टिकल 15' की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर मीडिया से बात की।

Also Read:

करण जौहर ने शेयर की रणवीर सिंह-जोया अख्तर की सेल्फी, गली बॉय की आई याद

जाह्नवी कपूर छोटी बहन खुशी कपूर और अपने दोस्तों के साथ पहाड़ों में मना रहीं छुट्टियां, देखें Photos

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की न्यूयॉर्क हॉलिडे की तस्वीरें वायरल

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन