1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां प्रकाश कौर के जन्मदिन पर सनी देओल-बॉबी देओल ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर, अभिषेक बच्चन समेत इन कलाकारों ने दी शुभकामनाएं

मां प्रकाश कौर के जन्मदिन पर सनी देओल-बॉबी देओल ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर, अभिषेक बच्चन समेत इन कलाकारों ने दी शुभकामनाएं

 Published : Sep 01, 2021 01:07 pm IST,  Updated : Sep 01, 2021 03:30 pm IST

अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु, हुमा एस कुरैशी और चंकी पांडे सहित कई हस्तियों ने बॉबी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कमेंट सेक्शन में प्रकाश कौर के लिए शुभकामनाएं भेजी।

Sunny Deol- India TV Hindi
मां प्रकाश कौर के जन्मदिन पर सनी देओल-बॉबी देओल ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर Image Source : INSTAGRAM/SUNNY DEOL

अभिनेता से राजनेता बने सनी देओल और बॉबी देओल ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मां प्रकाश कौर के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। सनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपनी मां के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सनी ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मां।"

इस तस्वीर में सनी अपनी मां को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं, उनकी मां उन्हें दुलार करते हुए उनके चेहरे को पकड़ीं नजर आ रही हैं।

इसके अलावा बॉबी देओल ने भी अपने फैंस के साथ अपनी मां के साथ पोज देते हुए अपनी प्यारी तस्वीर को शेयर कर, "हैप्पी बर्थडे मां, लव यू।" लिखा है। अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु, हुमा एस कुरैशी और चंकी पांडे सहित कई हस्तियों ने बॉबी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कमेंट सेक्शन में प्रकाश कौर के लिए शुभकामनाएं भेजी।

दो दिन पहले, सनी देओल को मुंबई हवाई अड्डे पर अपनी मां के साथ देखे गए, जिस दौरान वह कैमरे में कैद किए गए थे। सनी देओल और बॉली देओल अपनी मां के काफी करीब हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरों को शेयर किया करते हैं।

बता दें प्रकाश कौर, दिग्गज स्टार धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं, जिन्होंने 1953 में उनसे शादी की थी। इस दौर में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत नहीं की थी। धर्मेंद्र को प्रकाश कौर से सनी और बॉबी के अलावा दो बेटियों विजेता और अजिता भी हैं। 

बाद में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के संग शादी रचाई, जिनसे उन्हें दो बेटियां - ईशा और आहना हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन