बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सनी पंजाब के बटाला में एक कॉलेज में पहुंचे और स्टूडेंट्स के साथ जमकर डांस किया। उन्होंने अपना मशहूर डायलॉग 'ढाई किलो का हाथ..' भी बोला, जिसे सुनकर छात्र खुश हो गए।
Related Stories
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सनी देओल का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'गदर' फिल्म के हिट गाने 'मैं निकला गड्डी लेके' पर जबरदस्त डांस किया। उनके साथ आरआर बावा डीएवी कॉलेज के बच्चों ने भी खूब डांस किया।
कंगना रनौत की अगली फिल्म का ऐलान, 'तेजस' फिल्म में एयरफोर्स पायलट का निभाएंगी किरदार
बता दें कि सनी देओल ने बीजेपी उम्मीदवार के रूप में अपना पहला लोकसभा चुनाव गुरदासपुर से जीता था।
फिल्मों की बात करें तो उन्होंने पिछले साल अपने बेटे करण को 'पल पल दिल के पास' फिल्म से लॉन्च किया। इसमें करण के साथ सहर बाम्बा भी नज़र आई थीं।